उत्तर प्रदेशसोनभद्र

*गांव चलो अभियान से भाजपा ने किया हर बूथ पर सघन जनसंपर्क*

एम एस हशन,
सोनभद्र। रेनुकूट। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की योजनाओं एवं उनके रिपोर्ट कार्ड का प्रचार-प्रसार करने पर फोकस कर रही है। इसके लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण गावों व नगरों के हर बूथ पर प्रवास कर रहे हैं एवं लोगों से जनसंपर्क तेज कर दिए हैं। रेणुकूट में इस अभियान को गति देते हुए भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि इसमें प्रवासी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार के 10 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसानों को समृद्ध बनाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क इत्यादि क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य को अवगत करा रहे हैं। श्री राम मंदिर के बनने से पूरे विश्व में एक हर्ष का माहौल है।आज भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था हो चुकी है और 2047 में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। जनता का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है उससे भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में 370 एवं एनडीए गठबंधन को 400 से ऊपर सीटें मिलना तय है। इस मौके पर मंडल मंत्री प्रेम शंकर रावत, मंडल कोषाध्यक्ष बेचू मुदलीयार, भाजपा सभासद सोनू शाह, प्रभात मोहन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविंद्र नागर, धर्मेंद्र शर्मा, रोहित वर्मा, राजपति साहनी एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button