प्रीतनगर रामेश्वर-महादेव मंदिर में सप्तदिवसीय प्रभु श्रीराम कथा का श्रवण करते भक्तगण।
तप रुपाये विद्महे सृष्टि-कर्तायें धीमहि तन्नो वामनावतार प्रचोदयात् ।

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रीतनगर में चल रहें सप्तदिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने राम नाम की महिमा को बताते हुए कहा कि भगवान निर्मल एवं स्वच्छ मन वाले को ही प्राप्त होते हैं। अधर्म का नाश करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
कथावाचक दिलीपकृष्ण भरद्वाज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते है। जिससे असुरों का नाश होता है और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। कहा कि भगवान चारो दिशाओ के कण-कण में विद्यमान है इन्हें प्राप्त करने का मार्ग केवल सच्चे मन की भक्ति है। भगवान सर्वत्र व्याप्त है प्रेम से पुकारने एवं सच्चे मन से सुमिरन करने पर कही भी प्रकट हो सकते है। धर्म व सम्प्रदाय में अंतर समझाते हुए कथावाचक श्री ने कहा की धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है वही सम्प्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है
राम कथा में उपस्थित भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जी, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह,मनीष सिंह,धर्मेन्द्र जायसवाल,विकास चौबे,अमित सिंह बड़कू, बबलू सोनी,अरविन्द रविन्द जायसवाल,दीनदयाल सिंह,विकास सिंह छोटकु, संतोष सिंह,अजय यादव सुशील सिंह एवं अन्य श्रीरामकथा महिला,पुरुष बच्चे उपस्थित रहे!!