ब्रेकिंग::जिले मे कोरोना का कहर जारी, पहुँचा 1500 के पार,एक दिन मे मिले 29नए मामले

ब्रेकिंग::जिले मे कोरोना का कहर जारी, पहुँचा 1500 के पार,एक दिन मे मिले 29नए मामले
सोनभद्र। जिले में 29और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 1502 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 12 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ भी हुए। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1167 हो गई है। शुक्रवार को 54 पाजिटिव मरीज मिलने पर एक्टिव केस 290 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। शुक्रवार को 1959 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच पूर्व में भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार को 2001 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 54 पाजिटिव और 1947 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ के मुताबिक अब तक 54292 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा
चुके हैं। इनमें से 52516 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1473 पाजिटिव और 51043 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव मिले लोगों में से 1167 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 12 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए। इनके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में हुई जबकि 14 अन्य मरीजों की मौत दूसरे जिलों में अब तक हुई है।