उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी पर हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी पर हुआ स्वागत
सोनभद्र::उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक प्रसाद जी ,राजेश कुमार राकेश व साथ मे आये उत्तर प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया के संदीप सिंह गौतम का जिला कांग्रेस कमेटी रॉबर्ट्सगंज पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया संगठन की मजबूती एवं लोगों को जोड़ने के लिए अपने प्रादेशिक दौड़े पर आए अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रशाद जी ने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों के हक की लड़ाई लड़ने का काम शुरू से कांग्रेस नहीं किया है और आगे भी उनके अधिकार एवं सम्मान की रक्षा करने का काम और कोई पार्टी करेगी तो वह कांग्रेस ही हैं,

इसलिए हमारे भाइयों को पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने का और साथ में जुड़ने का काम करना चाहिए। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि वास्तविकता में अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों का सम्मान कांग्रेस पार्टी में होता रहा है मेरे जैसे व्यक्ति को जिला कांग्रेस कमेटी की कमान मिलना यह प्रत्यक्ष उदाहरण भी है और सोनभद्र जनपद में आज अनुसूचित जाति /जनजाति के लोग लगातार पार्टी से जुड़ने का काम भी कर रहे हैं ।स्वागत होने के पश्चात वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां से दुद्धी के लिए निकल गए। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती ,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) कमलेश

ओझा ,अरविंद सिंह ,बद्री गोड़ ,बृजेश तिवारी ,नीगम मिश्रा ,बंसी धर पांडे ,श्रीकांत भारती ,मोहर मनी पाठक, सालिकराम कनौजिया, सीताराम केसरी ,स्वतंत्र साहनी, श्रीकांत मिश्रा, प्रमोद पांडे,अस्वनी त्रिपाठी, बृहस्पति भारती, हरिशंकर गोड़,रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button