*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी दी*

_सोनभद्र-अनपरा
उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया थाना प्रभारी ने कहा कि दुनियाभर में हर साल आठ मार्च को बड़े ही धूम धाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है।इस दिन महिलाओं को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एक दिन नहीं बल्कि वर्षभर महिलाओं का सम्मान होना चाहिए उक्त बातें थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने महिला दिवस पर कही आए दिन महिला उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं, जो अत्यंत दुःखद है। बेटियों के बिना सृष्टि नहीं चल सकती परन्तु भ्रूण हत्या में जन्मी बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। इन सब पर हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।_