घोरावल विधानसभा से की शुुरुआत की पदयात्रा:-प्रसपा

घोरावल विधानसभा से की शुुरुआत की पदयात्रा:-प्रसपा
सोनभद्र:राष्ट्रीय आवाहन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला पदाधिकारियों ने गांव-गांव पदयात्रा की शुरुआत घोरावल विधानसभा से की है।शनिवार को जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव,घोरावल विधानसभा एंव अध्यक्ष जग नारयण यादव के नेतृत्व में सोतिल एंव धनवाल गांव में भ्रमण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों की जानकारी दी गई।
साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनता के शोषण और जनविरोधी फैसलों के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया गया।जिला अध्यक्ष रमाशंकर यादव,जिलाउपाध्यक्ष ओम करुणा प्रसाद त्रिपाठी,जिला प्रमुख महासचिव इलियास खान,महासचिव अशोक कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से प्रदेश में सुशासन लाने के लिए शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान प्रसपा पदाधिकारियों ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है लगातार देश और प्रदेश बदतर हालत में पहुंच रहा है। नौजवान रोजगार को लेकर और किसान अपनी फसल बचाने वह पैदावार की सही कीमत पाने को लेकर परेशान है और सरकार ने नया कृषि बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ने का प्रयास कर रही है जो हम कत्तई बर्दाश्त नही करेंगे।जिला सचिव बुल्लू यादव,जिला सचिव इकरार हुसैन,जिला सचिव अमरनाथ कोल ने कहा सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है और कहीं कोई देखने सुनने वाला नहीं है।थानों में सुनवाई न होने से अपराध बढ़ रहे हैं।दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही। ठीक इसी के विपरीत सरकारी तंत्र में उनके साथ भेदभाव बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लगातार संकल्पबद्ध है और गांव गांव लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर पदयात्रा में मुख्य रूप से विशाल,विनोद,मुरारी,मिश्री लाल,जितेंद्र,राजबली,सुधीर,शुभाष,राजकुमार,नागेंद्र,अमीर चन्द्र,अशोक आदि लोग मौजूद थे।