ब्राह्मण समाज ने जरूरतमन्दों को भोजन वितरण कर बांटा कम्बल
ओबरा(जयदीप गुप्ता)। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से चोपन रोड ब्राह्मण समाज स्थित कार्यालय पर जरूरतमन्दों को भोजन व कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के फोटो चित्र पर संयुक्त रुप से पूजन,वंदन, कर आरती के साथ किया गया।ततपश्चात जरूरतमन्दों को लाई चूड़ा बाटकर,भोजन व कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये गरीब, असहाय,जरूरतमन्दों को भोजन वितरण किया गया साथ ही अत्यधिक ठंड के मौसम में बचाव हेतु सैकड़ो जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कर उन्हें राहत पहुचाने का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया है।वही ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पौष माश में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि मे प्रवेश करता है तभी हिन्दू मकर संक्रांति मनाते है।इस दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति होती हैं।इस दिन जप, तप एवं दान जैसी क्रिया कलापों का विशेष महत्व हैं।इस अवसर पर डॉ जीएन पाठक,डॉ एसके मिश्रा,देवानंद मिश्रा,भोला नाथ दूबे,राजीव दूबे,प्रभात पाण्डेय,प्रमोद शुक्ला,कृष्ण मोहन तिवारी,पुष्प राज पाण्डेय,नरेंद्र नाथ त्रिपाठी,नरसिंह त्रिपाठी,राम पीयूष त्रिपाठी,रमेश दूबे,रमापति द्विवेदी,अनिल तिवारी,डॉ एके पाण्डेय,सुमन तिवारी,रमेश दूबे,दिनेश धर दूबे,विकास मिश्र,राकेश मिश्रा,दशरथ शुक्ला,संजीव मालवीय,रविन्द्र चौबे,विपुल शुक्ला सहित तमाम ब्राह्मण बन्धु मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन महेश पाण्डेय ने किया।