उत्तर प्रदेश

जरूरतमंदों को राशन बाट सपा कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया का मनाया जन्मदिन

जरूरतमंदों को राशन बाट सपा कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया का मनाया जन्मदिन
चोपन (संवाददाताअशोक मद्धेशिया)पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47 वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में मल्लाही टोला में गरीबो,असहायों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन किट वितरित कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की खुशी में गरीबो के बीच में राशन किट वितरित करके हम लोग जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव की सोच आम लोगों को जोड़ने और उनकी तकलीफ को सुनकर उनका समाधान कराना रहा है। समाजवादी पार्टी हमेशा मजदूरों, असहाय लोगों के बीच में रहकर उनकी सेवा करने का काम करती है। इस कोरोना महामारी के समय मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाजवादी के सभी कार्यकर्ता पूरे जनपद में अपने अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच पहुच राशन का वितरण कर रहे है।सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी ने कहा कि आज हम लोग उनके जन्मदिन पर यह संकल्प लेते हैं कि आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाये जाने व इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेंगे।समाजवादी पार्टी का एक-एक

कार्यकर्ता जनहित के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और हम लोग समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुके है।इस मौके पर सैकड़ो जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय अग्रहरि, जिला सचिव अनवर कुरैशी,सभासद सुशील निषाद,,महेन्द्र निषाद,मुन्ना लाल गुप्ता, सलीम खान,रीगन खान,गोरख गुप्ता,सुल्तान कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button